Sunday , April 20 2025

अमेरिका: ग्वाटेमाला के बाल गृह में लगी भीषण आग, 19 लड़कियों की मौत

New Delhi: अमेरिका से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, आज एक बाल गृह में आग लगने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। इस आग में करीब 19 लड़कियों की जान चली गई। 25 अन्य गंभीर रुप से झुलस गए हैं।अमेरिका: ग्वाटेमाला के बाल गृह में लगी भीषण आग, 19 लड़कियों की मौत

अमेरिका के ग्वाटेमाला में एक बाल आश्रय गृह में आग लग गई। आग लगने से लगभग 19 लड़कियों की मौत हो गई वहीं 25 से ज्यादा लोग आग से बुरी तरह से झुलस गए। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची। 
दमकल विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ओस्कर फ्रेंको ने बताया कि इस दुर्घटना में 19 लोगों की मौत हो गई है और 25 अन्य गंभीर रूप से झुलस गये है। ग्वाटेमाला की राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख नेरी रोम्स ने कहा कि घटनास्थल पर 19 लोगों के शव पाये गये जिसमें सभी लड़कियां हैं।
इस बीच मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि इस आश्रय गृह से 60 नाबालिगों को बचा लिया गया है। इसकी कुल क्षमता 400 बच्चों की है। लेकिन इस गृह में क्षमता से अधिक बच्चों यानी 540 बच्चों को रखा गया था। यह आश्रय गृह राजधानी से 25 किलोमीटर दूर सानजोश पिनोला नगर निगम क्षेत्र में है।