Monday , September 30 2024

मशहूर कवि वाहिद अली वाहिद का निधन, नहीं मिला इलाज

योगेश प्रवीन के बाद लखनऊ का एक सितारा और डूब गया। मशहूर कवि वाहिद अली वाहिद का मंगलवार को निधन हो गया। तीन दिन से उन्हें बुखार था। इलाज के लिए उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन न तो उन्हें स्ट्रेचर मिला, न ही भर्ती किया गया।

बेटी शामिया ने बताया कि पिता वाहिद अली वाहिद को तीन दिन से बुखार था। उनके हार्ट में दिक्कत थी। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल में उन्हें भर्ती ही नहीं किया गया और घर लौटा दिया। इसी बीच उनकी सांसें टूट गईं।