Monday , September 30 2024

हजारा के राहुलनगर में घुसा शारदा नदी का पानी, बाढ़ का खतरा : पीलीभीत

पीलीभीत में पहाड़ों पर हुई अचानक बरसात के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे शारदा नदी का प्रवाह बढ़ गया है तो वहीं बाढ़ का खतरा मड़राने लगा है। राहुलनगर में तो पानी दाखिल होना शुरू हो गया है। इससे बाढ व राहत के कार्यों पर असर पड़ सकता है। ग्रामीणों के पक्के घर भी शारदा के निशाने पर हैं।

इंडो नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती हजारा क्षेत्र में होकर ही शारदा नदी बहती है। यहां आसपास बस्ती है और हर बार मानसून में बाढ़ इन ग्रामीणों की परीक्षा लेती है। इस बार भी पहाड़ों पर हुई बरसात के बाद शारदा नदी का वेग बढ़ गया है। लखीमपुर होकर नेपाल की तरफ जाने वाले शारदा नदी के वेग से सबसे पहले नुकसान पीलीभीत क्षेत्र में ही होना शुरू होता है। सिर पर बादलों के लदे होने से क्षेत्रीय ग्रामीण दहशत में हैं। इस बीच शारदा का जलस्तर उठने के बाद पानी हजारा क्षेत्र के राहुलनगर में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियां हो सकती हैं। इधर माना जा रहा है कि बनबसा बैराज से कुछ पानी डिस्चार्ज किया जा सकता है। ऐसा होता है तो जल स्तर बढ़ने की संभावनाएं प्रबल होंगी।