Monday , September 30 2024

पाबंदी के बाद भी गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

गंगा दशहरा पर पाबंदी के बाद भी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बच्चों के भी मुंडन संस्कार कराए गए। रविवार की सुबह तक ऐसे ही घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। पुलिस की पाबंदी के बाद भी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

शनिवार की रात्रि करीब 12 बजे से ही श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट में पहुंचना शुरू कर दिया था। सुबह तड़के चार बजे से ही गंगा स्नान शुरू कर दिया था। ब्रजघाट में अमरोहा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल समेत कई जनपदों के श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य लाभ कमाया। वही बच्चों के भी मुंडन संस्कार कराए गए।