Monday , September 30 2024

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कल, जानें कैसे होगी वोटिंग

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को होगा। भारी सुरक्षा के बीच 32 जिला पंचायत सदस्य सुबह 11 से तीन बजे तक अंग्रेजी में वन और टू लिखकर वरीयता के आधार पर मतदान करेंगे। जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। तीन बजे के बाद मतगणना होगी। जिलाधिकारी कोर्ट में चुनाव के लिए लगाई गई बेरीकेडिंग के अंदर सिर्फ जिला पंचायत सदस्य ही जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि कोई जिला पंचायत सदस्य नेत्रहीन या अनपढ़ है तो उसे मतदान के लिए साथी मिलेगा। 

भाजपा व सपा में सीधी टक्कर 
दो ही प्रत्याशी भाजपा से स्वप्निल वरुण और सपा से राजू दिवाकर मैदान में हैं। दोनों ही पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। स्वप्निल सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी मां स्वर्गीय कमल रानी वरुण की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। राजू दिवाकर नए चेहरे के रूप में हैं। 

बसपा के सदस्य निर्णायक 
चुनाव जीतने के बाद एक प्रत्याशी को 17 वोट चाहिए। सपा के सबसे ज्यादा 10,  भाजपा के नौ और बसपा के छह जिला पंचायत सदस्य हैं। बाकी तीनों पार्टियों से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़कर जिला पंचायत सदस्य बने हैं। इसलिए बसपा के छह जिला पंचायत सदस्यों का मत निर्णायक हो सकता है।