Monday , September 30 2024

प्रयागराज : नैनी पुल पर मंझे ने ले ली युवक की जान, मचा कोहराम

प्रयागराज में नैनी नया पुल पर एक बाइक सवार युवक की मंझे ने जान ले ली है। इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा गया। सूचना मिलने पर पहुंची कीडगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर की जा रही है। इससे पूर्व मंझे के कारण कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। फ्लाईओवर और पुल इस पर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। सिविल लाइंस निवासी  तीरथ नाथ अपनी पत्नी के साथ घूरपुर से घर लौट रहा था। बुधवार शाम को नए यमुना पुल पर वह मंझे की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया। उसके बाद उसे दूसरे हॉस्पिटल ले गए, वहां में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले आए। बुधवार देर रात पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस ने मौके पर जाकर इस प्रकरण में विधिक कार्रवाई शुरू की।