Sunday , September 29 2024

बदायूं : पत्नी को घर ले जाने पर अड़े दामाद ने की ससुर की हत्या

यूपी के बदायूं में पत्नी को घर ले जाने पर अड़े दामाद ने ससुर की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के समय सास के शोर पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस्लामनगर के भुसाया गांव में आधी रात ससुराल में दीवार फांदकर कूदे दामाद ने ससुर का गला रेत डाला। सास के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी पकड़ पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, पत्नी कई महीने से अपने भाई के घर पर रह रही थी। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। पति की मारपीट से तंग आकर महिला भाई के घर चली आई थी। पत्नी को घर ले जाने पर अड़े दामाद की ससुर से कई बार विवाद हो चुका था।