Sunday , September 29 2024

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार की नरौरा में बसी घाट पर तैयारी पूरी, 21 पुरोहितों की टोली कराएगी अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज दोपहर में नरोरा में गंगा किनारे बसी घाट पर वैदिक मंत्रोचार के बीच किया जाएगा।
आर्य समाज के 21 आचार्यों की टोली वैदिक मंत्रोचार के साथ कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार संपन्न कराएगी अंतिम संस्कार के लिए विशेष चबूतरा तैयार कर उसे फूल और रंगोली से सजाया गया है।

सीएम सहित कई मंत्री आ रहे

अंतिम संस्कार में शामिल होने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड के सीएम धामी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों के आने की संभावना है। बसी घाट के पास चार हेलीपेड, वाहन पार्किंग और बेरिकेडिंग के साथ सुरक्षा के लिहाज से चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

शोक में नरोरा के सभी बाजार बंद

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक में नरोरा के सभी बाजार बंद हैं।