Sunday , September 29 2024

पैरालम्पिक में रजत जीतने पर सीएम योगी ने भाविना पटेल को दी बधाई

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पैरालम्पिक की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत की बेटी भाविना पटेल के रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी। गोरखनाथ मंदिर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीटर हेंडल @myogiadityanath पर लिखा किया,‘ राष्ट्रीय खेल दिवस पर #Paralympics की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत की बेटी भाविना पटेल जी ने रजत पदक प्राप्त कर वैश्विक पटल पर समूचे देश का मान बढ़ाया है। आपकी इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। आपके स्वर्णिम भविष्य हेतु मंगलकामनाएं! जय हिंद!

अपने ट्वीटर हेंडल @myogiadityanath पर ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी। लिखा कि,‘विश्व हॉकी जगत के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की गौरवपूर्ण स्मृति को समर्पित ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर देश के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।’उन्होंने अपने अगले ट्वीट में मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर याद किया। ट्वीट किया कि,‘अद्भुत खेल प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय पटल पर मॉं भारती को अनेकानेक बार गौरवभूषित करने वाले हॉकी के जादूगर, असंख्य खेल प्रेमियों के आदर्श, पद्म भूषण से सम्मानित मेजर ध्यान चंद को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपकी प्रतिभा व राष्ट्रभक्ति प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणास्पद है।