Sunday , September 29 2024

राष्ट्रपति कोविंद ने रामायण कॉन्क्लेव का किया आगाज; बोले- बिना राम के अयोध्या की कल्पना नहीं की जा सकती

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसीडेंसीएल ट्रेन अयोध्या पहुंच गए हैं। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ देश की प्रथम महिला नागरिक सविता कोविंद, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। राष्ट्रपति ने रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस दौरान लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने शानदार अंदाज में गीतों की प्रस्तुति दी। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने जय श्रीराम का जयघोष किया। अयोध्या धाम को पूरी तरह से सील किया गया। सभी एंट्री प्वॉइंट पर बैरियर लगाए गए। महामहिम 4 घंटे 10 मिनट अयोध्या में रहेंगे। 12 बजे से 1 बजे तक राम कथा पार्क रामायण कॉन्क्लेव के शुभारंभ कार्यक्रम में रहेंगे।इस दौरान संस्कृति विभाग के पुस्तक का विमोचन, रामायण सबरी गायन, अयोध्या पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन, 3 परियोजनाओं का लोकार्पण होना है। इसके बाद रामकथा पार्क, यात्री निवास पर अयोध्या की प्राचीनता , धार्मिकता पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। 2 बजे से 3 बजे तक हनुमानगढ़ी और रामलला दर्शन पूजन करेंगे। और राम जन्मभूमि में वृक्षारोपण करने के बाद दोपहर 3:40 पर अयोध्या रेलवे स्टेशन वापस हो जाएंगे। चारबाग रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह 09: 40 बजे प्रेसिडेंशियल ट्रेन से महामहिम रामनाथ कोविंद अयोध्या के लिए रवाना हुए। इनके साथ राज्यपाल आंनदी बेन पटेल, रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा, उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष गुंगल, डीआरएम एसके सपरा भी गए। रविवार सुबह 09: 28 बजे राष्ट्रपति का काफिला चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने राष्ट्रपति को अयोध्या रेलवे स्टेशन का माॅडल दिया। वहीं राष्ट्रपति की पत्नी को इंजन का माॅडल दिया।