Sunday , September 29 2024

यूपी मौसम अलर्ट : दो तीन दिन और चलेगा बदली और बारिश का सिलसिला

यूपी में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की से सामान्य बारिश का सिलसिला अभी दो तीन दिन और चलेगा। यानी जनमाष्टमी तक मौसम सुहाना रहने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। हवाएं लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव का क्षेत्र बना है जो इन हवाओं को जोर दे रहा है। आएमडी यानी भारतीय मौसम विभाग के अनुसार एक सितम्बर तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान एक से दो बार छिटपुट या सामान्य वर्षा कुछ स्थानों पर हो सकती है। वहीं, शनिवार को दिन में अधिकांश समय धूप निकली। गर्मी और उमस का भी जोर रहा। दोपहर बाद ट्रांस गोमती के कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ीं। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 87 फीसदी रहने से उमस ने परेशान किया। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।