Sunday , September 29 2024

यूपी: सपा ने भारत बंद का किया पूर्ण समर्थन, अखिलेश बोले – किसान आंदोलन भाजपा में टूट का कारण बनने लगा है

समाजवादी पार्टी ने संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का पूर्ण समर्थन किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है। देश के अन्नदाता का मान न करनेवाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।

उन्होंने ट्वीट किया कि संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ को सपा का पूर्ण समर्थन है।  देश के अन्नदाता का मान न करनेवाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है।

वहीं, सरकार की तरफ से ‘भारत बंद’को लेकर पूरे प्रदेश में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। बंद के दौरान आमजनों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों को किसान संगठनों से बातचीत करने के लिए कहा गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अधिकारियों से कहा गया है कि वह भारत बंद को देखते हुए भ्रमणशील रहें। आमजन को किसी भी तरह की कोई परेशानी न होने पाए।

जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं उसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाए। जहां वे ज्ञापन सौंपना चाहें और पत्रक देना चाहें, अधिकारी उसे लें। उन्होंने बताया कि जिलों के पास पर्याप्त पुलिस बल है।