Sunday , September 29 2024

मैनपुरी: देवर ने फावड़े से काटकर की भाभी की हत्या, खेत में पानी लगाने के विवाद में बहाया खून

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप मृतका के देवर पर है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में देवर ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक औंछा क्षेत्र के गांव दलीपपुर निवासी घमंडीलाल की पत्नी रामवती (50) शनिवार सुबह को धान की फसल की सिंचाई के लिए देवर सर्वेश कुमार के खेत में नाली की सफाई कर रही थी। इसी बात पर उनका देवर भड़क गया और उसने नाली की सफाई करने से मना किया।

इस पर रामवती ने फसल सूखने की बात कही। दोनों कहासुनी होने लगी। इसी दौरान सर्वेश ने फावड़े से रामवती पर प्रहार कर दिया। मौके पर ही रामवती की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची थाना औंछा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

new