Sunday , September 29 2024

कानपुर: ढाई करोड़ की ठगी के आरोपियों की लोकेशन दिल्ली में मिली, कंपनी की तरफ से दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट

कानपुर में ढाई करोड़ की साइबर ठगी में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई हैं। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले में एक नाइजीरियन समेत आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।

स्वरूपनगर में गणेशा इकोटेक कंपनी का दफ्तर है। कंपनी के ऋण खाते से साइबर ठगों ने ढाई करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए थे। बरेली पुलिस ने नाइजीरियन रॉबर्ट को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि रॉबर्ट व उसके गिरोह ने ही गणेशा इकोटेक कंपनी से ठगी की।

बाद में शहर पुलिस ने मुंबई व दिल्ली से तीन लोगों को पकड़ा था। इनके खाते में ठगी की रकम गई थी। बरेली निवासी अरबाज व मेंहदी के खाते में भी 80 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इन दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली है। टीम रवाना हो चुकी है।

new