Sunday , September 29 2024

यूपी : कृषि कानूनों की वापसी पर प्रियंका ने कहा, इस सरकार की नीयत पर भरोसा नहीं

प्रियंका गांधी ने कृषि कानूनों की वापसी पर कहा कि सरकार संसद में किसानों के लिए अध्यादेश लाए। इस सरकार की नीयत पर भरोसा नहीं है। चुनाव की जो परिस्थितियां है उस देखते हुए ही आज सरकार को ये फैसला लेना पड़ा है। ये आंदोलन किसानो का था। किसान शहीद किसान। इसमें हमने व अन्य सभी दलों ने समर्थन किया। लेकिन इसका श्रेय किसानों को ही जाता है। जो आज हुआ वो अहंकार की हार है और किसानों की जीत। सरकार समझ गई कि उसे झुकना पड़ेगा। मेरे भाई ने भी ये बयान दिया था कि सरकार को झुकना पड़ेगा। जो कानून किसानों के खिलाफ है आगे भी वो सभी खत्म होने चाहिए।