Sunday , September 29 2024

लखनऊ : मुलायम सिंह के जन्मदिन पर उमड़ी भीड़, बोले-सपा जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 83 वा जन्मदिन समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। अखिलेश यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शाल ओढ़ाकर मुलायम सिंह यादव को सम्मानित करके जन्मदिन की बधाई दी। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सपा संरक्षक को पुष्पगुच्छ, बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर 83 किलो लड्डू बांटा गया और केक काटा गया।

पार्टी मुख्यालय पर आए हजारों कार्यकर्ताओं नेताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जन्मदिन मनाने के लिए बधाई दी। मुलायम सिंह ने कहा कि नौजवानों में जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। यह जोश परिवर्तन की क्रांति लाएगा। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की राजनीति कर रही है। आप लोग परिवर्तन की राजनीति को कामयाब बनाएं। उन्होंने कहा कि हम जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। मैं चाहता हूं कि इसी तरह से सभी गरीबों का जन्मदिन मनाया।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आप लोग इतनी बड़ी जन्मदिन मनाने आए हैं, आप लोगों का स्वागत है। बहुत-बहुत धन्यवाद और सबको बधाई। जन्मदिन पर सपा संरक्षक को विभिन्न दलों और संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुके और पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दी। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे और प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद, कांशीराम बहुजन मूल निवासी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने सपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी। इससे पूर्व आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता प्रमोद तिवारी ने मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दी।

new ad