Sunday , September 29 2024

महोबा: बुंदेलखंड का सियासी ताप नाप गईं प्रियंका, प्रतिज्ञाओं की झड़ी लगाई,आधी आबादी का दिल जीतने की बिछाई बिसात

बुंदेलखंड के महोबा में प्रतिज्ञा रैली लेकर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महिलाओं, छात्र-छात्राओं, किसानों के लिए बड़ी प्रतिज्ञाओं को पिटारा खोलकर झड़ी लगा दी। वहीं उनके भाषण में आधी आबादी ( महिलाएं) के  बड़े वोट बैंक को साधने की बड़ी बातें शामिल रहीं। उन्होंने 32 मिनट तक बुंदेलों का संबोधित कर बुंदेलखंड की धरती का सियासी ताप नाप गईं। 

यूपी विधान सभा चुनाव में परचम लहराने के लिए कांग्रेस बेककार है। कांग्रेस को तीन दशक से यूपी की सत्ता की हासिल नहीं हो सकी है। जिसको लेकर प्रियंका गांधी इस बार रैली कर पुरजोर कोशिश कर कार्यकर्ताओं में जोश भर रही हैं। जो कांग्रेस में जान फूंकने का काम करेगा।

शनिवार को कांग्रेस महासचिव ने बुंदेली धरती से किसानों के कर्ज माफ करने, नौजवानों को रोजगार देने, बुंदेलखंड के विकास के लिए अलग से बोर्ड गठित करने, छात्राओं को लड़कियों के लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं के तहत उन्हे सशक्त बनाने के लिए स्मार्ट फोन, ई-स्कूटी, देने समेत प्रतिज्ञाएं की।

वहीं घरेलू महिलाओं का दिल जीतने के लिए एक जगह तीन सिलिंडर देने व दस लाख तक के इलाज देने की बातें कहीं। जिससे उनके भाषण में महिलाओं को चालीस फीसदी टिकट देने की बात से महिलाओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। 
पहले पीएम, फिर दीदी अब आएंगे अखिलेश भैया 
बुंदेलखंड की वीर आल्हा ऊदल की नगरी महोबा में दिग्गजों की पहली पसंद बन गया है। यहां से दिग्गज नेता बुंदेलखंड के वोटरों को साधने में जुटे हुए हैं। 19 नवंबर को महोबा के पुलिस लाइन ग्राउंड से पीएम मोदी 3200 करोड से ज्यादा की जल परियोजनाओं की सौगात देकर यूपी चुनाव का शंखनाद कर बड़ी रैली कर चुके हैं।

वहीं शनिवार को प्रियंका गांधी ने महोबा के छत्रसाल स्टेडियम से बड़ी आधी आबादी को लुभाकर, किसान, नौजवान सभी को साध गईं। वहीं अब एक दिसंबर को यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रथ यात्रा लेकर महोबा आ रहे हैं। जिससे महोबा में सियासी पारा गर्म हैं। सभी दलों के नेता अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। 

महिलाओं को चालीस फीसदी हिस्सेदारी का वादा, मंच पर आगे नहीं मिली जगह 
प्रतिज्ञा रैली के दौरान मंच पर मौजूद महिला पदाधिकारियों पीछे बैठाया गया। आगे की कतार से में पुरूषों को ही स्थान दिया गया। ऐसे में महिलाओं को आगे करने बात कहने और मंच पर पीछे बैठने को लेकर यह बात चर्चा में रही। 
स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कबरई के इंद्रकांत मामले को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि इस सरकार इंद्रकांत के हत्यारों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

बर्बाद हो गया पान और क्रशर उद्योग 
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि बुंदेलखंड का देशावरी पान, जैतपुर का खादी उद्योग बर्बाद हो गया है। वहीं गौरा पत्थर यहां का सोना है जिसे यहां के लोग लूट रहे हैं। वहीं कबरई के पत्थर उद्योग को लेकर कहा कि कभी यहां 450 क्रशर थे,सरकार की गलत नीतियों के कारण अब 50 ही बचे हैं। हमारी सरकार बनी नीतियों को बदलकर क्रशर उद्योग को उबारेंगे।