Sunday , September 29 2024

फिरोजाबाद: देवरानी और जेठानी ने जहर खाकर दी जान, कारण जानने में जुटी पुलिस

फिरोजाबाद में देवरानी और जेठानी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों की शादी इसी साल जुलाई में हुई थी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम गृह भेजे हैं। वहीं परिजनों को सूचित किया गया है। पूरे मामले की छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है।

चाचा और ताऊ की बेटियां हैं
मामला लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला संत नगर का है। यहां देवरानी और जेठानी ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों चाचा और ताऊ की बेटी हैं। दोनों के पति अंबाला में काम करते हैं और महिलाएं बुलंदशहर की रहने वाली बताई जा रही हैं। जुलाई 2021 में  शादी होने के बाद दोनों मायके में रह रही थीं और दो दिन पहले ही पहली बार ससुराल आईं थीं। 

बुलंदशहर में है मायका
मृतकों के नाम सुमन पत्नी अंकित, गांव धामनी थाना पहासू, बुलंदशहर, कुसुमा उर्फ छोटा पत्नी विनीत मीरपुर जरार, बुलंदशहर हैं। दोनों की इसी साल जुलाई महीने में शादी हुई थी और वे मायके में रह रही थीं। सुमन दो दिन पहले मायके से आई थी। इसके एक दिन बाद कुसुमा आई। परिजनों का कहना है कि दोनों ने शनिवार की रात में एक साथ खाना बनाया और खाकर छत पर सोने चलीं गईं। वहां उन्होंने जहर का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद सुमन की हालत बिगड़ी और उसे फिरोजाबाद के अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कुसुमा को आगरा ले गए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पूरे मामले की छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है। बुलंदशहर से परिजन फिरोजाबाद के लिए रवाना हुए हैं।

new ad