Sunday , September 29 2024

UP Election 2022: अब से कुछ ही देर में भाजपा जारी करेगी लोक कल्याण संकल्प पत्र

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र अब से कुछ ही देर में जारी किया जाएगा। इसे गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जारी करेंगे।

संकल्प पत्र 6 फरवरी को जारी होना था, लेकिन भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। यह संकल्प पत्र किसानों, युवाओं व महिलाओं पर केंद्रित होगा।

भाजपा युवाओं, महिलाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी घोषणाएं कर सकती है। किसानों की आय बढ़ाने, कृषि कनेक्शन पर बिजली के बिल में रियायत देने से जुड़ी घोषणा भी हो सकती है। धार्मिक व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।

new ad