Friday , May 17 2024

भाई दूज पर ट्राई कर सकती हैं श्रद्धा कपूर का ये देसी लुक

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की ऐसी स्टार हैं, जो ट्रेडिशनल यानी देसी लुक में सबसे अधिक पसंद की जाती हैं।  श्रद्धा कपूर ने अपने अलग-अलग अवतार से सभी का दिल जीता है। अब दिवाली के मौके पर उन्होंने फेस्टिव लुक फैंस के बीच शेयर किया है, जिसे आप भाई दूज पर ट्राई कर सकती हैं। जी हाँ, और इस लुक में आप सबसे बेस्ट दिख सकती हैं। * अगर आप भाई दूज के दिन कट स्लीव्स वाला ब्लाउज और साड़ी पहनना चाहती हैं, तो श्रद्धा के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें श्रद्धा ने रेड साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह हद से ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। वहीं श्रद्धा ने यहां लंबी लेंथ वाला ब्लाउज पहना हुआ है और माथे पर टीका लुक में चार चांद लगा रहा है। * वैसे सिल्वर कलर के लहंगे में श्रद्धा किसी क्वीन से कम नहीं लग रही हैं और आप भी इसी तरह दिख सकती हैं। एंब्रॉयडरी वर्क वाले इस लहंगे के साथ श्रद्धा ने गले में नेकलेस और मैचिंग के टॉप्स पहने हुए हैं। * आप देख सकते हैं इस तस्वीर में श्रद्धा ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जी हाँ और आप भी इसे ट्राय कर सकती हैं। लिपस्टिक और बालों को कर्ल किये हुए आप सबसे अलग दिख सकती हैं। * इस लुक में श्रद्धा बेहतरीन दिख रहीं हैं। उन्होंने साड़ी पहनी हुई है और बालों गजरा भी लगाया हुआ है। इसी के साथ गले में गोल्डन नेकलेस और लंबे झुमके उन्हें आकर्षक दिखा रहे हैं। हाथ में कंगन वाले इस लुक को आप भी भाई दूज पर कैरी कर सकती हैं।