Sunday , February 23 2025

यूपी चुनावः महोबा में सपा और बसपा कार्यकर्ता भिड़े, फायरिंग में तीन घायल

महोबा। यूपी में चौथे चरण के मतदान के शुरू होते ही महोबा में हिंसा की खबर है। जानकारी के अनुसार यहां बसपा और सपा के कार्यकर्ताओं में हुई झड़प में फायरिंग हुई है।firing_23_02_2017

इस फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं जिनमें सपा प्रत्याशी का बेटा भी है। सभी घायलों को जिला अस्पाताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला बसपा के प्रत्याशी का बेटा है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रत्याशी के बेटों के गीच विवाद हुआ था। ज्यादा जानकारी का इंतजार है। बता दें की यूपी में चौथे चरण के लिए मतदान जारी है।