Sunday , September 29 2024

धनबाद में बलिया के नीरज सिंह को गोलियों से भूना

brekin

धनवाद सरायढ़ेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट के पास मंगलवार की शाम पूर्व डिप्टी मेयर और वर्तमान डिप्टी मेयर के बड़े भाई नीरज सिंह पर जानलेवा हमला हुआ। नीरज सिंह पर एके –47 से गोलियां चलाई गईं। नीरज सिंह समेत उनकी गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हॉस्पिटल में हो गई।

मौत को एडीजी आरके मल्लिक ने पुष्टि की है। सिटी एसपी के साथ धक्का-मुक्की की सूचना है। मालूम हो कि नीरज सिंह बलिया के पूर्व विधायक विक्रमा सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामधीर सिंह के भाई स्व. राजन सिंह के पुत्र थे।
बताया जाता है कि नीरज की गाड़ी पर गोलियां के कई निशान मिले हैं। यह घटना उनके घर से कुछ ही दूरी पर हुई। पूर्व डिप्टी मेयर समेत सभी को सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल के बाहर नीरज सिंह के कई हथियारबंद समर्थक डटे रहे। नीरज सिंह अपने आवास रघुकुल जा रहे थे। इसी समय पहले से घात लगाए अपराधियों ने इनकी गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।
इनके आवास से पहले रास्ते में सड़क पर 15 ब्रेकर हैं, जिसका अपराधियों ने फायदा उठाया। गाड़ी की रफ्तार कम होते ही अपराधियों ने हमला कर दिया। मौके पर से पुलिस ने 50 खोखे बरामद किए हैं। नीरज सिंह के बॉडीगार्ड, ड्राइवर और साथी अशोक यादव की भी मौत हो गई है।