Sunday , February 2 2025

रूस, नाटो के साथ संबंध सुधारने के लिए तैयार

मास्को। रूस और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के बीच संबंध शीतयुद्ध के बाद से अब तक के निचले स्तरों पर आ गए हैं लेकिन रूस, नाटो के साथ संबंध सुधारने के लिए तैयार है।

रूस के सशस्त्रबल के जनरल स्टाफ प्रमुख वालेरी गेरासीमोव ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के छठे मॉस्को सम्मेलन में कहा, “हम नाटो के साथ वार्ता बहाल करने के लिए तैयार है लेकिन वार्ता प्रक्रिया समान, विश्वसनीय और निर्णायक आधार पर होनी चाहिए।”

समाचार एजेंसी ने वालेरी के हवाले से बताया कि नाटो ने रूस पर सैन्य गतिविधियों का बढ़ाने का आरोप लगाया है लेकिन नाटो स्वयं रूस के आसापस के देशों में सैन्य गतिविधियां बड़े पैमाने पर बढ़ा रहा है।