Monday , May 20 2024

लखनऊ में मिला आईएएस का शव: संदिग्ध हालात में मौत से अफवाहो का बाजार गर्म

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में राज्य अतिथिगृह के पास आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अनुराग तिवारी का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।

अनुराग तिवारी राज्य के बहराइच जिले के रहने वाले थे और कनार्टक कैडर के अधिकारी थे। तिवारी का शव सड़क के किनारे मिला है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गये हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। उनकी मृत्यु का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से यूपी के बहराइच के रहने वाले 2007 बैच के आईएएस अफसर अनुराग तिवारी कर्नाटक में सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट में तैनात थे। बताया जा रहा है कि उनके पारिवारिक संबंध ठीक नहीं थे। इस वजह से वह अक्सर डिप्रेशन में रहते थे। हालांकि, मौत किन वजहों से हुई है, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस जांच जारी है।