Monday , May 20 2024

सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में 5 अक्टूबर को

समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव के साथ प्रदेश में दो सीट पर होने वाले लोकसभा के उप चुनाव की तैयारी में है। पार्टी अब पांच अक्टूबर को आगरा में अपना राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करेगी। जिसमें पार्टी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगी। 

लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के कार्यालय में बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन तथा आयोजन स्थल पर फैसला किया गया। इसके साथ ही तय किया गया कि पार्टी का राज्य स्तरीय अधिवेशन 23 सितंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल मैदान में किया जाएगा। पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन पांच अक्टूबर को आगरा में होगा।

आज पार्टी कार्यालय में बैठक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बताया कि 23 सितम्बर को राज्य स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश के जिलों से हजारों प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सम्मलेन में सर्वसम्मति से नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा।

नंदा ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बार-बार कहा है कि अधिवेशन के जरिये ही अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना चाहिए। आगरा में पांच अक्टूबर को पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। जहां पर समाजवादी पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नाम की मोहर लगेगी।

इससे पहले इसी वर्ष को एक जनवरी को जनेश्वर मिश्रा पार्क में अधिवेशन बुलाकर अखिलेश यादव ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ले लिया था और मुलायम सिंह यादव को पार्टी का राष्ट्रीय संरक्षक बना दिया था।