Friday , May 10 2024

यूपी निकाय चुनाव LIVE: शुरुआती रुझानों में BJP को बढ़त, मेयर की 16 सीटों में 14 पर BJP आगे

निकाय चुनाव के बाद शुक्रवार को वह दिन आ गया है जब नगरों और महानगरों की मिनी सरकार का फैसला आयेगा। प्रत्याशियों ही नही जनता जनार्दन को भी आज आने वाले मतदाताओं के फैसले का बेताबी से इंतजार है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना पूरे देश में एक साथ सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक अबतक के रुझानों के मुताबिक नगर निगम चुनाव में बीजेपी को भारी बढ़त मिली है. लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, इलाहबाद, झांसी, अयोध्या, मथुरा, वाराणसी और गोरखपुर में बीजेपी आगे चल रही है।

Live updates-

अम्बेडकरनगर  जलालपुर नगरपालिका तीसरे राउंड की मतगणना के बाद

बीजेपी-2290

सपा-2224

बीएसपी-2887

गोरखपुर नगर निगम में बीजेपी के सीताराम जायसवाल सपा के राहुल गुप्ता से 22,010 वोटों से आगे।

मेयर सीट के लिए 8 राउंड के बाद भाजपा आगे। यहां पर भाजपा को 75,166 और  बसपा को 71,746  वोट मिले हैं। तक भाजपा के राजीव अग्रवाल 3420 वोटों से आगे हो चुके हैं।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशाम्बी में नगर पंचायत अध्यक्ष के छह सीटों में दो पर निर्दल और एक-एक पर भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा प्रत्याशी आगे।

इलाहाबाद के महापौर पद पर बीजेपी प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी लगभग 15 हजार मतों से आगे। कांग्रेेस के विजय मिश्र दूसरे तथा सपा तीसरे स्थान पर है।

गाजियाबाद में 9 राउंड बाद मेयर पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी करीब 42 हजार वोटों से आगे, बीएसपी दूसरे नंबर, कांग्रेस तीसरे नंबर।

अयोध्या नगर निगम कुल सीट पार्षद 60
भाजपा 25
सपा 13
बसपा 3
कांग्रेस 1
निर्दल 6

बरेली 6 राउंड के बाद मेयर सीट
बीजेपी 37238
सपा 28689
कांग्रेस 3598
बसपा 7022
आप 774
बीजेपी 8549 से आगे

गोरखपुर नगर निगम
भाजपा के सीताराम जायसवाल सपा के 3625 वोट से आगे
सिद़ार्थनगर नगर पालिका से निर्दल प्रत्‍याशी आगे। बांसी नगर पालिका से भाजपा आगे
महराजगंज-महराजगंज नगर पालिका से बसपा आगे
नौतनवां नगर पालिका से निर्दलीय आगे
बस्‍ती नगर पालिका से भाजपा आगे
देवरिया नगर पालिका परिषद से भाजपा की अलका सिंह आगे
बरहज नगर पालिका परिषद से बसपा के उमाशंकर सिंह आगे

 

विनोद अग्रवाल -बीजेपी-62330
लाखन सैनी- बीएसपी-26917
हाजी यूसुफ अंसारी- सपा-17976
रिज़वान क़ुरैशी– कांग्रेस 13196
गुरविंदर सिंह- आप- 3086

फैज़ाबाद-अयोध्या नगर निगम में सातवें राउंड की समाप्ति के बाद भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय सपा की गुलशन बिंदु से 1901 वोट से आगे हैं।

गाजियाबाद-मेयर पद के चुनाव की गिनती का आंठवां राउंड 

बीजेपी-80131
बीएसपी- 43571
कांग्रेस-33600
सपा-8450

मुरादाबाद मेयर 10वां राउंड बीजेपी आगे
भाजपा 54251
बसपा 25865
सपा  16912
कांग्रेस 11934
आप 2665

फ़िरोज़ाबाद मेयर पद
11वां राउंड
बीजेपी 51828
बीएसपी 26037
सपा 16925
बीजेपी की मेयर प्रत्त्याशी नूतन राठौर 25 हजार वोटों से आगे।

मथुरा 
नगर निगम चौथे राउंड में भाजपा आगे !
भाजपा 23290
कांग्रेस 21371
सपा 3952
बसपा 2196
आप 395

गाज़ियाबाद में पांच राउंड के बाद स्थिति 
मेयर 
भाजपा -आशा शर्मा -45143
कांग्रेस–30819
बसपा -मुन्नी चौधरी -29852
भाजपा आशा शर्मा आगे

फिरोजाबाद नगर निगम 
आठवां राउंड
बीजेपी 34141
बसपा 21010
सपा 12125
-भाजपा 13000 वोटों से आगे

मथुरा नगर निगम
तीसरा राउंड
भाजपा के मुकेश आर्यबंधु, कांग्रेस के मोहन सिंह से 1500 मतों से आगे।

एटा नगर पालिका परिषद
दूसरा राउंड
अध्यक्ष पद में निर्दलीय मीरा गांधी अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी की शालिनी गुप्ता से दूसरे राउंड में 700 मतों से आगे।

मैनपुरी नगर पालिका परिषद
पहला राउंड
भाजपा के प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी से 600 वोटों से आगे।

कासगंज नगर पालिका परिषद
पहले राउंड
निर्दलीय रजनी 2000 वोटों से आगे चल रही हैं।
भाजपा की प्रतिद्वंद्वी राधा महेश्वरी दूसरे नंबर पर

प्रतापगढ़ में नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा आगे, जिले की आठ नगर पंचायत अध्यक्ष सीटों में से तीन पर भाजपा, दो पर सपा, एक पर कांग्रेस और दो पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे।

एटा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद में निर्दलीय मीरा गांधी अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी की शालिनी गुप्ता से दूसरे राउंड में 700 मतों से आगे।

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में मतगणना केंद्र पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, तीन घायल।

कांग्रेस के गढ़ अमेठी में बीजेपी आगे और कांग्रेस चौथे नंबर पर।

गोंडा में  नगरपालिका से सपा आगे हैं और यहां पर बीजेपी चौथे नंबर पर है। यहां पर पंचायत चुनावों में बीजेपी आगे चल रही है।

फिरोजाबाद में आठ राउंड की गिनती के बाद बीजेपी को 34141 वोट, बसपा को 21010, सपा को 12125, कांग्रेस को 1194 वोट मिले। यहां पर बीजेपी 13000 वोटों से आगे है।

अलीगढ़ में पांचवें राउंड में भी भाजपा की बढ़त, अलीगढ़  मेयर पद के पांचवे राउंड में भाजपा प्रत्याशी डा. राजीव अग्रवाल आगे चल रहे हैं। अब तक के आए चुनाव परिणाम के अनुसार डॉ. राजीव अग्रवाल भाजपा को 46212, मो. फुरकान बसपा को 45536, मुजाहिद किदवई  सपा को 5953 और मधुकर शर्मा कांग्रेस को 9337 वोट मिले हैं।

लखनऊ को पहली बार मिलेगी महिला मेयर, बीजेपी की संयुक्ता भाटिया आगे, सपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर।

मथुरा में कांग्रेस फिर से पीछे, तीसरे  राउंड के बाद  बीजेपी 1500 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां पर भाजपा को 17045,कांग्रेस को 15545, बसपा को 5508 और सपा को 2899 वोट्स मिले हैं।

बागपत नगरपालिका में निर्दलीय उम्मीदवार राजुदीन भाजपा प्रत्याशी रणवीर चौहान से पहले राउंड में 1496 मतों से आगे।

मुजफ्फरनगर में बीजेपी आगे। यहां की बुढानानगर पंचायत में पहले चरण में बीजेपी को 2084 वोट, कांग्रेस को 1682, बीएसपी को 335, सपा को 235, आरएलडी को 240 और आईएमआईएम को 52 वोट्स मिले हैं।

मैनपुरी में पहले राउंड की गणना के बाद बीजेपी को 6543 वोट, सपा को 5918, बसपा को 1276 और कांग्रेस को 332 वोट प्राप्त हुए हैं।

नगर निगम मेरठ के मेयर पद के लिए सातवें चरण की गिनती पूरी होने पर भाजपा की कांता कर्दम को  50531 और बसपा की सुनीता वर्मा  63263  मत मिले। बसपा शुरू से आगे चल रही है।कांग्रेस  को 5584 और सपा के 7411 मत मिले। सातवें राउंड में12732से बसपा आगे।

इलाहाबाद मेयर के पद पर भाजपा की अभिलाषा गुप्ता आगे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस। सुबर 10 बजे तक की गिनती के अनुसार भाजपा 6922, कांग्रेस 3990, सपा 2934 और बसपा 999।

अलीगढ़ में चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव अग्रवाल आगे हैं। यहां पर बीजेपी के राजीव अग्रवाल 37064 वोटों से, बीएसपी के मो फुरक़ान-36356, कांग्रेस के मधुकर शर्मा 7374 और सपा के  मुजाहिद क़िदवई को 4526 वोट मिले हैं। भाजपा मेयर प्रत्याशी  राजीव अग्रवाल 4 राउंड में 708 वोटों से हुए आगे हैं।

भदोही नगर पालिका में पहले राउंड में भाजपा पहले, बसपा दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर, ज्ञानपुर नगर पंचायत में सपा पहले और भाजपा दूसरे स्थान पर।

बरेली कॉलेज में आधी-अधूरी तैयारी के चलते करीब सवा घंटे की देरी से मतगणना शुरू हुई। सुबह से ही समर्थकों की भीड़ गेट के बाहर जुट गई है। यहां पर मतगणना का काम सवा नौ बजे से शुरू हो सका।  पोस्टल बैलेट की गिनती में फिलहाल बीजेपी आगे चल रही है। वार्ड नंबर 25 से बीजेपी के मंटू सिंह जीत गए हैं।

कानपुर में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडे आगे चल रही हैं। वहीं सहारनपुर में एक बार फिर से बीजेपी आगे हो गई है।