Monday , April 29 2024

चंद्रग्रहण 2019: कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ के लिए अशुभ, प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

1

 

 

6 जुलाई मंगलवार यानी आज पड़ने वाला खण्डग्रास चंद्रग्रहण कई राशियों के लिए लाभकारी है तो कई के लिए अशुभ। यह ग्रहण उत्तराषाढ़ नक्षत्र एवं धनु-मकर राशि मण्डल पर मान्य हैं। जानकारों की मानें तो इन राशि नक्षत्र वालों कों ग्रहण दर्शन नहीं करना चाहिये। धनु व मकर राशि को लोगों को अपने इष्ट देव की आराधना, गुरुमंत्र जाप, धार्मिक ग्रंथ पठन-पाठन करना चाहिए।

बलभद्र पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन 16 जुलाई को इस वर्ष दूसरा चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। इस बार चंद्र ग्रहण पर गुरु पूर्णिमा का भी योग बन रहा है। ये चंद्र ग्रहण 16 जुलाई की रात 1:32 बजे से शुरू होगा। जिसका मोक्ष 17 जुलाई की सुबह 4:30 बजे तक होगा

चंद्र ग्रहण की अवधि 2 घंटे 58 मिनट ही रहेगी। यह ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। भारत के अलावा यह ग्रहण एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका के कई देशों में भी दिखाई देगा। ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए
मेष राशि वाले लोगों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है। मेष राशि वालों को अपने छोटे से छोटे कामों के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। मेष राशि के लोग इन मुसीबतों से बचने के लिए गुड़ और मसूर की दाल दान करें। ऐसा करने से उनके शरीरिक पर आने वाली मुसीबत टल सकती है और आर्थिक हानि से भी बच सकते है।

वृष राशि
वृष राशि के लोगों अपनी सेहत और संतान पर किसी तरह की कोई मुसीबत आने से बचाने के लिए चंद्र ग्रहण का सूतक लगने से पहले ही श्री सूक्त का पाठ करें। इसके अलावा मंदिर में दान करना न भूलें।

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है और उसके जीवन में कई तरह की मुसीबतें आ सकती हैं। मिथुन राशि के लोग चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए इस दिन गाय को पालक या घास खिलाएं। इसके अलावा वो किसी गऊशाला में जाकर चारा आदि दान कर सकते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ रहने वाला है। कर्क राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव की पूजा करें। रूरी है।

सिहं राशि
सिहं राशि के लोग चंद्र ग्रहण के अशुभ परिणामों से बचने के लिए गायत्री मंत्र के 21 माला का जाप करें। इसके अलावा ग्रहण लगने के समय मंत्र का भी जाप करें।

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए भी चंद्र ग्रहण अशुभ ही होने वाला है। हालांकि कन्या राशि के लोगों पर ग्रहण का अच्छे और बुरे दोनों परिणाम देखने को मिलेंगे। कन्या राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए उपाय के रूप में किसी भी किन्नर को हरे रंग का चूड़ियां दान करें।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ होगा। इस राशि के सूतकों को चारों तरफ से फायदा मिल सकता है। हालांकि उसका धन ज्यादा जरूर खर्च हो सकता है। इसके लिए तुला राशि के लोग श्री सूक्त के 11 पाठ जरूर करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण लगने से पहले हनुमान जी की आराधना करें। उसे ग्रहण से पहले मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के सामने घी के दिए जलाने चाहिए।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों पर भी चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है और उसके जीवन में कई तरह की मुसीबतें आ सकती हैं। परिवार और जीवनसाथी के संग दूरियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में धनु राशि के लोग ग्रहण के दौरान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें गाय को हरा चारा जरूर खिलाए।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव काफी गलत यानि की बुरा होने वाला है। मकर राशि के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। घर-परिवार में लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। मकर राशि के लोग ग्रहण के दौरान सुंदरकांड का पाठ जरूर करें और काले तिल का भी दान करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों पर भी चंद्र ग्रहण का अच्छा असर हो सकता है। ग्रहण की वजह से कुंभ राशि के लोगों का तनाव बढ़ सकता है। शारीरिक संबंधित मुश्किलें आ सकती हैं। ग्रहण के हर तरह से उपाय से बचने के लिए कुंभ राशि के सूतक हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों के चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस दिन इन राशि के लोगों का हर जगह से शुभ समाचार मिल सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। वहीं अपने दिन को और भी शुभ बनाने के लिए मीन राशि के लोग इस दिन विष्णु भगवान की पूजा जरूर करें और गरीब बच्चों में केले वितरित करें।