Monday , April 29 2024

Horoscope 28 July 2019: सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, मान-सम्मान मिलेगा

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): जीवन के प्र‍ति सकारात्‍मक रुख रहेगा। प्रिय मित्र के मिलने पर प्रसन्‍नता मिलेगी। कुछ कार्य बनते बनते रुक सकते हैं। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। सेहत सामान्‍य।

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): व्‍यापार में प्रतिस्‍पर्धा बढ़ सकती है। योग व आध्‍यात्‍म जैसी गतिविधियों को समय देंगे। रुके कार्य गति पकड़ सकते हैं। भूमि भवन संबंधी कार्यों में निवेश सलाह लेकर करें। मित्रों के मनोरंजन की यात्रा बन सकती है।

GEMINI (21 मई – 20 जून): जीवनसाथी से अच्‍छा तालमेल बना रहेगा। कठोर परिश्रम से धन कमाने में सफल हो सकते हैं। साझेदारों से मधुर संबंध रहेंगे। विरोधी हानि पहुुंचाने की चेष्‍टा करेंगे। रचनात्‍मकता की ओर रुझान बढ़ेगा।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई): परिवार व समाज के प्रति अपनी जिम्‍मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी।

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): वैवाहिक समस्‍याओं का समाधान हो सकता है। युवाओं को करियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। यात्रा के दौरान खानपान का ध्‍यान रखें। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है।

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): प्रेम संबंधों में मजबूती अाएगी। परिवार में भावनात्‍मक मजबूती का अहसास होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अधिकारियों की नाराजगी झेलना पड़ सकती है। करियर के प्रति गंभीर रहेंगे।

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग हैं। संतान की शिक्षा, विवाह, करियर की चिंता हो सकती है। वाहन के रखरखाव पर खर्च हो सकता है। अधिकारी काम से संतुष्‍ट रहेंगे।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): मित्रों के बीच गलतफहमियां उत्‍पन्‍न हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। कामकाज में अल्‍प प्रयासों से लाभ मिलेगा। सेहत सामान्‍य।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): स्‍वास्‍थ्‍य कुछ कमजोर रह सकता है। विद्यार्थियों में अनिर्णय की स्थिति रह सकती है। घर में मेहमानों के अागमन से प्रसन्‍नता रहेगी। व्‍यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): व्‍यावसायिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। कार्य की अधिकता से मन अशांत रह सकता है। जीवनसाथी से अच्‍छा तालमेल रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम विवाह में अनिर्णय की स्थिति रहेगी। पैसा समय पर आएगा पर टिक नहीं पाएगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): घर में भौतिक सुख सुविधाओं का सामान खरीद सकते हैं। नए स्रोतों से धन प्राप्‍त हो सकता है। नए वस्‍त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बन सकती है। निवेश से बचें।