Monday , May 20 2024

सर्वोदय विद्यालय में 46 छात्राओं को हुआ फूड पॉइजन

रायबरेली, जेएनएन। बछरावां क्षेत्र के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की 46 छात्राओं की सुबह का खाना खाने हालत बिगड़ गई। सुबह का खाना खाने के बाद सभी को उल्‍टी दस्‍त की शिकायत होने लगी। जिसके बाद उन्‍हें बछरावां सीएचसी में भर्ती कराया गया।

यह है मामला 

बछरावां क्षेत्र के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की 46 छात्राओं को सुबह का भोजन दिया गया था। खाने में उन्‍हें राजमा, चावल और रोटी दी गई थी। जिसके एक घंटे बाद छात्राओं ने पेट में मरोड़ उल्‍टी दस्‍त की शिकायत की। जिसके बाद विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्राओं को सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी अधीक्षक एके जैसर ने बताया कि विद्यालय का पानी दूषित हो सकता है। वहीं अभी छात्राओं की हालत में सुधार है।

क्‍या कहते हैं जिम्‍मेदार 

विद्यालय अधीक्षिका कात्यायनी देवी ने बताया कि विद्यालय में 342 छात्राएं पंजीकृत हैं। उपस्थिति छात्राओं को दो दिनों से बुखार और पेट दर्द की समस्या थी। लेकिन आज सुबह खाना खाने के बाद अचानक 46 छात्राओं को सीएचसी इलाज के लिए भेजा गया है।