Monday , May 20 2024

रायबरेली : युवक का शव घर में फांसी पर लटका मिला

Image result for युवक का शव घर में फांसी पर लटका मिला KI EMAGES

रायबरेली जिले में राजू नगर (सेमरी चौराहा) में एक युवक का शव घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। मृतक त्रिवेणी काशी इंटर कालेज बिहार उन्नाव में कक्षा 11 का छात्र था। घटना के समय घर मे कोई मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

राजू नगर (सेमरी चौराहा) निवासी विनय तिवारी 18 वर्ष पुत्र बीरेंद्र तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी का शव बुधवार की शाम घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। घटना के समय घर मे कोई मौजूद नहीं था। मृतक विनय तिवारी त्रिवेणी काशी इंटर कालेज बिहार उन्नाव में कक्षा 11 का छात्र था। मृतक सुबह अपनी मां साधना तिवारी को वैष्णों माता के दर्शन करने जाने के लिये साधन में बैठा कर वापस घर आया जबकि पिता गुड्डू तिवारी दुकान चला गया था। शाम को जब गुड्डू तिवारी वापस घर आया जहां अपने पुत्र को फांसी पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। विनय की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना आसपास पहुंचते ही वहां पर मजमा लग गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही सेमरी चौकी व खीरो थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।  मृतक के शव को नीचे उतार कर घटना की जांच में जुट गई। मृतक के पास मिले मोबाइल में व्हाट्सएप पर कुछ बातचीत होने के चलते पुलिस ने मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना मां साधना दी गई। जिसके बाद वह यात्रा बीच मे छोड़कर वापस को घर आ रही हैंं।

कुसंडी गांव निवासी बीरेंद्र तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी पुलिस चौकी सेमरी के बगल में पान की गुमटी रखकर उससे होने वाली आमदनी से घर चलाता है। बीते 5 वर्ष पूर्व गुड्डू तिवारी (राजूनगर)सेमरी चौराहा में मकान बनाकर रहने लगा था। गुड्डू तिवारी के साथ उसकी पत्नी साधना तिवारी पुत्र विनय तिवारी  भी रहते थे। पुत्र की मौत के बाद सभी परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक मणिशंकर तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। मृतक की मां यात्रा पर निकली थी। सूचना मिलते ही वह वापस घर आ रही हैंं। मां के आने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।