Monday , September 30 2024

UP Panchayat Chunav 2021: जिला पंचायतों पर कब्‍जे का भाजपा का प्‍लान, जानिए कितनी सीटों पर उतारेगी उम्‍मीदवार

केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाने के बाद अब भाजपा ने ग्राम पंचायत चुनाव को रणनीति बनाने में जुट गई है। पंचायत चुनाव में गोरखपुर क्षेत्र की 526 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित करेगी। वहीं क्षेत्र के 147 ब्लॉकों भाजपा अपने समर्थित प्रत्याशियों को उतारेगी।

पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ भाजपा ने अपनी तैयारियां में और तेजी ला दी है। हालांकि यह तैयारिया काफी पहले से भाजपा में चल रही हैं। पार्टी के बड़े नेता मंडल व जिलों में बैठक कर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कर चुके हैं। हर सीट पर जातीय-सामाजिक समीकरण, नए वोटरों का रूझान, दलगत स्थिति के आंकड़े जुटाए जा चुके हैं। उन आकड़ों के अलोक में ग्राम पंचायतों एवं बूथ तक चौपाल का सिलसिला शुरू है। बाहरी नेताओं की इंट्री पर रोक से भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।

पहले भाजपा जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशी घोषित करेगी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी के नाम घोषित होंगे। फिलहाल नगर निगम और नगर पंचायत का दायरा बढ़ने से गोरखपुर,बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों में जिला पंचायत सदस्य की 25 सीटें कम हो गई है। 2015 के चुनाव में 551 सीटों पर चुनाव हुआ था। देवरिया व मऊ को छोड़ सभी जिलों में इस बार सीटें कम हुई हैं। कुशीनगर में 7 गोरखपुर में 5 सीटें कम हुई।

क्षेत्र पंचायत में प्रत्याशी नहीं समर्थन
क्षेत्र पंचायत चुनाव में समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों में 147 ब्लॉक हैं जिनमें गोरखपुर में इस बार एक ब्लॉक भरोहिया बढ़ा है। पार्टी ने गोरखपुर, बस्ती व आजमगढ़ की 11339 ग्राम पंचायतों के चुनाव से दूर रहने का निर्णय लिया है।

जिला पंचायत सीट
जिला 2021 2015
बस्ती 43 46

सिद्धार्थनगर 45 48
संत कबीरनगर 30 32

गोरखपुर 68 73
देवरिया 56 56

कुशीनगर 61 68
महराजगंज 47 49

आजमगढ़ 84 86
मऊ 34 34

बलिया 58 59

पंचायत चुनाव को लेकर हम तैयार हैं। विकास ही पार्टी का मुद्दा है। सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ सभी वर्गो के कल्याण के लिए काम किए हैं। जनता गुजरात की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में कमल का फूल खिलाएगी।