Monday , September 30 2024

यूपी पंचायत चुनाव : चुनावी रंजिश में बिबियापुर में खूनी संघर्ष फायरिंग हत्या

यूपी के बरेली जिले में चुनावी रंजिश में बिबियापुर कायस्थान गांव में खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के लोग भिड़ गए। फायरिंग मारपीट की गई। धारदार हथियार से जख्मी कर दिया गया। वारदात में पूर्व प्रधान की गोली और धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोग घायल हैं। थाना भोजीपुरा में सात लोगों के खिलाफ हत्या जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिबियापुर कायस्थान गांव में पूर्व प्रधान नरेंद्र पाल गंगवार नरपत धर्मेंद्र के बीच चुनाव को लेकर विवाद चला रहा है  आरोप है कि नरपत धर्मेंद्र व 5 अन्य साथियों ने घेरकर नरेंद्र गंगवार की धारदार हथियार और गोली मारकर हत्या कर दी  उनका शव मुरारपुर गांव में खेत में पड़ा मिला। इसके बाद हमलावरों ने नरेंद्र गंगवार पक्ष के हिस्ट्रीशीटर महेंद्र उर्फ पिंकू के घर पर हमला कर दिया। उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोली लगने और धारदार असलहो से महेंद्र और पिंकू उनका 7 साल का बेटा प्रियांशु महेंद्र की पत्नी सुमन भाई मनोज की पत्नी सोनम और उनका पालतू कुत्ता गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी सीओ समेत पुलिस अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। एसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि थाना भोजीपुरा में नरपत धर्मेंद्र समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।