Monday , September 30 2024

यूपी: पीलीभीत में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, पांटून पुल बहा, 16 पंचायतों के एक लाख लोग फंसे

दो दिन से हो रही बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के उफान से धनाराघाट पांटून पुल बह गया है। जिसके बाद शारदा पार इलाके की 16 ग्राम पंचायतों की करीब एक लाख आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है।

आपको बता दें कि शारदा पार इलाके में स्थित शास्त्रीनगर गांव के लोगों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे शारदा नदी पर स्थित पांटून पुल बह गया। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई है। 

दो दिन से हो रही बारिश से शारदा का जलस्तर बढ़ गया है। जिसकी वजह से शारदा पार के लोगों के आवागमन को पांटून पुल बह गया है। इसी पुल से 16 ग्राम पंचायतों की करीब एक लाख आबादी आवागमन करती है।

सिंचाई विभाग द्वारा पांटून पुल हर साल बनाया जाता है, पंद्रह जून तक इस पुल से आवागमन रहता है। हालांकि इस बार पुल का निर्माण एक महीने पहले ही करा दिया था।