Thursday , May 16 2024

इन राशियों के लिए अच्छा है आज का दिन, मिल सकता है शुभ समाचार

आज का राशिफल

m_rashifal00-1483606846-300x200

मेष:-दूसरों की निंदा करने से बचें। आप आत्मविश्वास और मेहनत से लक्ष्य हासिल कर लेंगे। राजकीय मामले पक्ष में सुलझेंगे। प्रियजन से मुलाकात होगी। परिणय चर्चाओं से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष:-कार्यस्थल पर अधीनस्थों से व्यवहार खराब होंगे। नौकरी में काम की अधिकता से तनाव बढ़ेगा। परिणय चर्चाओं में सफलता से युवा उत्साहित रहेंगे। दिल की बजाय दिमाग की सुनें तो कार्य सफल होंगे।

मिथुन:-दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप किया तो अपमान हो सकता है। आज किए नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। बहनों से व्यवहार कमजोर होंगे।

कर्क:-आज व्यावसायिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग आगे बढऩे में सहायक होगा। नेत्र विकार की संभावना है।

सिंह:-कार्यस्थल पर विवादित मामले टालें। झूठ बोलने से परेशानी बढ़ सकती है। युवाओं को कॅरिअर में समझौते करने होंगे। अपनी मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। विनम्र रहें सहज रहें।

कन्या:-दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। आपकी मेहनत से धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ेगा। यात्रा सम्भव है।

तुला:-अपने व्यवहार में विनम्रता लाएं। मामूली बातों से विवाद बढ़ सकता है। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। सेहत पर ध्यान दें। दोस्तों से आर्थिक मदद मिलेगी।

वृश्चिक:-वैवाहिक चर्चा सफल होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। समय अनुकूल रहेगा। किसी से अचानक मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है।

धनु:-आज सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। विनम्र व्यवहार से कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा।

मकर:-किसी विशेष कार्य की शुरुआत होगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक जोखिम लेने से बचें, अन्यथा नुकसान की आशंका है। कारोबार में लाभ होगा। निजी रिश्तों में मजबूती आएगी।

कुंभ:-जरूरी काम बनाने के लिए अपने संपर्कों का सहारा लेना होगा। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। युवाओं को नौकरी के बेहतर प्रस्ताव मिलने से प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य सुख मिलेगा। नए रोजगार मिल सकते हैं।

मीन:-अपने काम को ईमानदारी और निष्ठा से करें। जानते हुए भी गलत कार्य करेंगे। उधार लेने से बचें। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा। निजी कार्यों में दूसरों का हस्क्षेप न होने दें।