Monday , September 30 2024

इस खास मौके पर सीएम योगी ने अखिलेश यादव को खुद किया फोन, जन्‍मदिन की दी बधाई

पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव आज यानी एक जुलाई को अपना 48 वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस उपलक्ष्‍य में सपा नेता और कार्यकर्ता कल से ही जगह-जगह केक काटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं और मंदिरों में पूजा-पाठ कर उनकी लम्‍बी आयु की दुआ मांग रहे हैं। इस खास मौके पर सीएम योगी ने भी खुद अखिलेश यादव को फोन किया। उन्‍होंने सपा मुखिया को जन्‍मदिन की बधाई दी। 

गौरतलब है कि इस समय भाजपा, समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस और अन्‍य सभी राजनीतिक दल अगले साल उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे हैं। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है लेकिन राजनीतिक हालात चाहे जैसे हों प्रदेश के इन दो मुख्‍यमंत्रियों के बीच जन्‍मदिन पर शुभकामनाओं और बधाइयों का आदान-प्रदान होता रहा है। देश की राजनीति की यही खूबसूरती है कि यहां मतभेद जरूर होते हैं लेकिन मनभेद नहीं होते। इसके पहले पांच जून को जब सीएम योगी का 49 वां जन्‍मदिन पड़ा था तब अखिलेश यादव ने भी उन्‍हें फोन कर बधाई दी थी और उनकी लंबी उम्र की कामना की थी।  

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।