Friday , May 17 2024

दिशा पाटनी ने Kiss Me More गाने पर दिखाए किलर मूव्स, टाइगर श्रॉफ, उनकी बहन और मां ने किया ये कमेंट

अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर जो कुछ भी शेयर करती हैं फैंस का दिल जीत लेती हैं। फिल्मों में अभिनय के अलावा वह अपनी फिटनेस और डांस से भी सुर्खियों में रहती हैं। दिशा एक बेहतरीन डांसर हैं ये तो सभी जानते हैं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उनके मूव्स देखने लायक हैं।

किलर मूव्स दिखाए
दिशा Doja Cat के गाने ‘किस मी मोर’ पर जबरदस्त तरीके से डांस कर रही हैं। ना केवल फैंस उनकी तारीफें कर रहे हैं बल्कि बॉलीवुड सितारों ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट किया है। उनके इस डांस वीडियो को देखने के बाद कथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ, उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ और मां आयशा श्रॉफ ने भी कमेंट किया।

टाइगर श्रॉफ हुए इम्प्रेस
दिशा के किलर मूवर्स से टाइगर बहुत इम्प्रेस हुए। उन्होंने लिखा- ‘यह बहुत कूल है।‘ टाइगर की मां आयशा लिखती हैं- ‘बहुत क्यूट।‘ वहीं कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ‘तुमने आग लगा दी।‘ 

लुक्स की बात करें तो दिशा ने व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप के साथ लूज पैंट्स पहने हुए हैं। 

आने वाली फिल्म
दिशा हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ है। इसमें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया की भी अहम भूमिका है। फिल्म 11 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास KTina नाम से एक फिल्म है।