Tuesday , May 7 2024

Sawan Shivratri 2021: 25 जुलाई से शुरू हो रहा सावन का महीना, जानिए शुभ योग और पूजा विधि

Sawan Shivratri 2021: हिंदूओं का सबसे पवित्र महीन माह सावन का महीना 25 जुलाई से शुरू होने वाला है। जो 22 अगस्त तक चलेगा। सावन का महीने भगवान शिव के लिए विशेष माना जाता है। पूरे सावन में महिलाएं शंकर जी की पूजा-अर्चना करती हैं। खासकर कुंवारी कन्या योग्य वर पाने के लिए भगवान शिवजी का व्रत रखती हैं। फाल्गुन की शिवरात्रि की तरह सावन की शिवरात्रि का बेहद महत्व है। हर महीने दो शिवरात्रि कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष होती है। भोलेनाथ को कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि बेहद प्रिय है। इस साल सावन की शिवरात्रि 6 अगस्त को है।

Sawan Shivratri 2021: पूजा मुहूर्त – सावन शिवरात्रि पूजा का मुहूर्त 6 अगस्त को शुरू हो रहा है। – निशिता काल पूजा का मुहूर्त 7 अगस्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। – शिवरात्रि व्रत पारण मुहूर्त 7 अगस्त सुबह 5.46 मिनट से दोपहर 3.45 मिनट तक रहेगा।

Sawan Shivratri 2021: पूजा विधि सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। मंदिर या घर के पूजाघर में शिवजी की मूर्ति स्थापित करें। भोलेनाथ का दूध-दही से अभिषेक करें। धतूरा, भांग, गुड़, हलवा, कच्चे चने, मिठाई आदि अर्पित करें।

Sawan Shivratri 2021: सावन मास की सोमवार तिथियां

– सावन का पहला सोमवार: 26 जुलाई

– सावन का दूसरा सोमवार: 2 अगस्त

– सावन का तीसरा सोमवार: 9 अगस्त

– सावन का चौथा सोमवार: 16 अगस्त