Monday , February 24 2025

यूपी में आज 75 जिला पंचायत अध्यक्ष लेंगे शपथ

छह महीने की देरी से नई पंचायत का गठन सोमवार को होने जा रहा है। 75 जिला पंचायत अध्यक्ष शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष और सभी वार्ड प्रतिनिधि अपना काम शुरू कर देंगे। साथ ही विकास को एक बार फिर गति मिलेगी।  

जिला पंचायत का कार्यकाल 13 जनवरी को पूरा हो गया था। तभी से जिलाधिकारी बतौर प्रशासक जिला पंचायत का काम संभाल रहे हैं। पिछले दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद शपथ ग्रहण की तैयारी हो रही है।  

ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण की तारीख भी जल्द

माना जा रहा है कि ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण 15 जुलाई तक हो पाएगा। अब तक शासन की ओर से आदेश नहीं आया है। पंचायत अध्यक्ष, सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण के बाद ही पंचायत का गठन पूरी तरह हो सकेगा।