Sunday , September 29 2024

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, अगले 48 घंटे अहम

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक है। उन्हें सांस की तकलीफ लगातार बनी हुई है। उन्हें हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क (नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन)पर रखा गया। मुंह में मास्क लगाकर ऑक्सीजन दी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है अगले 48 घण्टे अहम हैं।डॉक्टरों द्वारा संक्रमण व सेप्सिस के चलते एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दवाएं दी जा रही हैं। क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती कल्याण सिंह की में निगरानी में करीब दर्जन भर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगी हुई है। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि कल्याण सिंह की सेहत आस्थिर  है। उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन (एनआईवी) सपोर्ट पर रखा गया है।