Sunday , May 19 2024

Khatron Ke Khiladi 11: श्वेता तिवारी सहित 4 कंटेस्टेंट ने जीता ‘के’ मेडल, पहली बार दी गई ये पॉवर

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का धमाकेदार आगाज हो गया है। रोहित शेट्टी अपने दमदार अंदाज से शो रोचक बनाए हुए हैं। पहले हफ्ते निक्की तंबोली के बाहर होने के बाद अब बाकी कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला है। खतरों के खिलाड़ी में पहली बार कंटेस्टेंट को एक खास पॉवर दी गई है। इसके लिए उन्हें स्टंट में जीतना था।‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का धमाकेदार आगाज हो गया है। रोहित शेट्टी अपने दमदार अंदाज से शो रोचक बनाए हुए हैं। पहले हफ्ते निक्की तंबोली के बाहर होने के बाद अब बाकी कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला है। खतरों के खिलाड़ी में पहली बार कंटेस्टेंट को एक खास पॉवर दी गई है। इसके लिए उन्हें स्टंट में जीतना था।

श्वेता तिवारी और सौरभ जैन ने पूरा किया स्टंट

आखिर के टास्क में सौरभ जैन और महक चहल ने परफॉर्म किया। उन्हें पानी के ऊपर एक कार पर स्टंट करना था। सौरभ जैन आसानी से इसे करने में कामयाब रहे। दोनों के बाद इसी टास्क को श्वेता तिवारी और अनुष्का सेन ने किया। अनुष्का पानी में गिर गई जबकि श्वेता ने खूबसूरती के साथ इसे पूरा किया। इस तरह सौरभ जैन, श्वेता तिवारी, आस्था गिल और अर्जुन बिजलानी को रोहित शेट्टी ने ‘के’ मेडल दिया। आने वाले एपिसोड में बाकी बचे कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला होगा।