Sunday , May 19 2024

पैपराजी को देख ‘मीडिया’ कहकर चिल्लाने लगे तैमूर, बेटे का ऐसा एक्साइटमेंट देखकर सैफ अली खान हुए शॉक्ड

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान का काफी दिन बाद एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तैमूर एक बार फिर से अपनी नटखट अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। इतना नहीं उन्होंने पैपराजी के लिए अपने घर के गेट के सामने खड़े होकर स्टाइलिश पोज भी दिया। 

नटखट अंदाज से तैमूर ने जीता पैपराजी का दिल

तैमूर के इस वीडियो को फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तैमूर अपने पापा सैफ के साथ कार से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि पैपराजी को अपने घर के बाहर खड़ा देखकर तैमूर अपने एक्साइटमेंट को कंट्रोल नहीं कर पाते और तुरंत “मीडिया-मीडिया” चिल्लाने लगते हैं।

अलग-अलग एंगल में तैमूर ने दिये पोज

वीडियो में आप देख सकते हैं कि तैमूर की इस एक्साइटमेंट को देखकर सैफ हैरान होकर हंसने लगते हैं। सैफ, तैमूर को अपनी गोद से नीचे उतारकर, उनके सिर पर हाथ फेरते हैं। सैफ तैमूर को बाहर छोड़ खुद अंदर चले जाते हैं। इसके बाद तैमूर सोलो पोज देते हुए अपने क्यूट अंदाज से फोटोग्राफर्स का दिन बना देते हैं। वह गेट के बाहर खड़े होकर अलग-अलग एंगल में पोज देने लगते हैं। 

इनाया भी पैपराज़ी के लिए पोज़ दिया

वीडियो के आगे क्लिप में  तैमूर की चचेरी बहन और सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी खेमू कार से बाहर निकलीं। इनाया भी पैपराज़ी के लिए पोज़ दिया। घर में घुसते ही वह हाथ हिलाते अंदर चली जाती हैं।