Monday , May 6 2024

गर्ल गैंग के साथ करीना कपूर ने किया एंजॉय, मलाइका अरोड़ा सहित दिखीं ये सेलिब्रिटीज

करीना कपूर अपने गर्ल गैंग के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। हर खास मौके पर सभी एक साथ जुटते हैं। करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें उनके साथ मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और मल्लिका भट्ट हैं। 

काउच पर बैठे हुए दिया पोज

फोटो में सभी काउच पर बैठे हुए हैं और पोज दे रहे हैं। इसके साथ करीना ने कैप्शन में लिखा- ‘ओके, आप हमारे साथ बैठ सकते हैं।‘ लुक्स की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर का टॉप और व्हाइट पैंट पहना हुआ है। मलाइका अरोड़ा येलो स्लिप ड्रेस में हैं। वहीं उनकी बहन अमृता ओवरसाइज्ड टीशर्ट और बाइकर शॉर्ट्स में हैं।

डिनर पर मिले सभी

एक अन्य फोटो में करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता के साथ पोज दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हमेशा।‘ और साथ ही हार्ट का इमोजी भी पोस्ट किया। इस डिनर का आयोजन मलाइका के घर पर किया गया था। 

आने वाली फिल्में

करीना की आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ है। फिल्म में उनके साथ आमिर खान हैं। इसके निर्देशक अद्वैत चंदन हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की रीमेक है। इसके अलावा करीना के पास करण जौहर की पीरियड फिल्म ‘तख्त’ है। वह पिछली बार इरफान खान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आई थीं।