Sunday , May 19 2024

अब अनुष्का शर्मा की इंग्लैंड में नींद उड़ा रहा ‘बचपन का प्यार’, इंस्टा पर दिखा सबूत

छत्तीसगढ़ के सहदेव ‘जाने मेरी जानेमन’ गाना गाकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त पॉप्युलर हो चुके हैं। इस गाने के सैकड़ों मीम बन चुके हैं और कई सिलेब्स भी इस पर रील बना रहे हैं। यह गाना लोगों के दिमाग में इतना बस गया है कि सोते-जागते कानों में गूंजता रहता है। अब शायद अनुष्का शर्मा के साथ भी यही हो रहा है। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर तो ऐसा ही लग रहा है।

कानों में गूंज रहा है गाना?

अनुष्का शर्मा इस वक्त विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी ऐक्टिविटीज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। रीसेंटली उन्होंने स्टोरी पर एक मीम पोस्ट किया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे सोते समय ‘जाने मेरी जानेमन’ गाना लोगों के दिमाग में गूंजता रहता है। जिन लोगों ने ये गाना सुना है वह इस मीम से काफी रिलेट कर सकते हैं। शायद अनुष्का भी उन्हीं लोगों में से हैं।

इंग्लैंड में बढ़िया वक्त बिता रहीं अनुष्का

अनुष्का इंग्लैंड में बढ़िया वक्त बिता रही हैं। उन्होंने वहां हेयरकट भी लिया है। इसके लिए सोनम कपूर को शुक्रिया कहा था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि सोनम ने उन्हें हेयरड्रेसर से मिलवाया था। बीते दिनों भी अनुष्का ने कुछ फोटोज शेयर किए थे। इसमें फोटो क्रेडिट सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को दिया था। 

पॉप्युलर हो गए हैं सहदेव

बात करें ‘जाने मेरी जानेमन’ गाने की तो ये गाना ओरिजनली कमलेश बारोट ने गाया है। हालांकि इंटरनेट पर आपको इसके कई वर्जन्स मिल जाएंगे। इस गाने को फेमस करने का क्रेडिट छत्तीसगढ़ के सहदेव को जाता है। उन्होंने कुछ साल पहले इस गाने को गाया था। अब यह जबरदस्त वायरल है। सिर्फ वायरल ही नहीं सहदेव काफी पॉप्युलर हो चुके हैं। रैपर बादशाह उनसे वीडियो कॉल से बात कर चुके हैं और उनको मिलने के लिए चंडीगढ़ भी बुलाया है।