Sunday , September 29 2024

लखनऊ: सैंपल लेने आया था पैथोलॉजी कर्मी, महिला से की छेड़छाड़

लखनऊ में सास के खून और यूरिन की जांच कराने के लिए महिला ने पैथोलॉजी से सम्पर्क किया था। जिसके बाद पैथोलॉजी कर्मी नमूने लेने के लिए घर पहुंचा था। उसी दौरान कर्मचारी ने महिला के साथ अभद्र हरकतें की थी। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवार वाले जमा हो गए थे। जिन्हें आते देख आरोपी फरार हो गया था। जिसके बाद महिला ने पैथोलॉजी कर्मी के खिलाफ चिनहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।  

उत्तरधौना निवासी महिला के मुताबिक उसकी सास को डॉक्टरों ने खून और पेशाब की जांच कराने के लिए लिखा था। कोविड के कारण महिला ने ऑनलाइन सर्च कर हेल्थथियंस कम्पनी से सम्पर्क किया था। जिसके बाद कर्मचारी मंजीत यादव सैम्पल लेने के लिए आया था। जिसने वृद्धा के खून का सैम्पल लिया। इसके बाद महिला यूरिन सैम्पल लेने के लिए बाथरूम चली गई थी। आरोप है कि मंजीत यादव ने वृद्धा के बाथरूम में जाते ही महिला के साथ गलत हरकत करने लगा था। इस बीच महिला की सास बाथरूम से बाहर निकल आई थी।

बहू के साथ अभद्रता होते देख उन्होंने शोर मचा दिया। जिस पर महिला का देवर ने कमरे में पहुंच कर आरोपी को दबोच लिया था। लेकिन मंजीत उसे धक्का देकर भाग निकला। वहीं, महिला ने हेल्थथियंस कम्पनी में फोन कर मंजीत यादव की हरकत के बारे में शिकायत की। साथ ही डीसीपी पूर्वी से मिल कर उन्हें घटना की जानकारी दी। जिसके बाद चिनहट कोतवाली में मंजीत यादव के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।