Friday , May 17 2024

Bigg Boss OTT: 12 कंटेस्टेंट की लिस्ट आई सामने, अनुषा दांडेकर-अक्षरा सिंह सहित ये सितारे लेंगे हिस्सा

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ का प्रसारण सितंबर से होगा लेकिन उससे पहले दर्शक इसका मजा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं। आठ अगस्त से ‘बिग बॉस ओटीटी’ स्ट्रीम होने जा रहा है। इसे करण जौहर होस्ट करेंगे। शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे इसका खुलासा हो गया है। 

वूट की ओर से पहले कंटेस्टेंट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय ने 12 कंटेस्टेंट के बारे में बताया है जो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हिस्सा लेंगे। 

नेहा भसीन

बॉलीवुड की पॉपुलर गायिका नेहा भसीन के नाम की पहले ही घोषणा हो चुकी है। उनका एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। नेहा के करियर की बात करें तो उन्हें ‘जग घूमेया’, ‘धुनकी’ और ‘चाशनी’ गाने के लिए जाना जाता है।

अनुषा दांडेकर

मशहूर वीजे, मॉडल और एक्टर अनुषा दांडेकर इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी’ में दिखेंगी। अनुषा हाल में करण कुंद्रा के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने करण पर धोखा देने का आरोप लगाया था। 

रिद्धिमा पंडित

‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में रिद्धिमा पंडित ने काफी अच्छा खेल दिखाया था। उन्होंने सीरियल ‘बहू हमारी रजनी कांत’ से डेब्यू किया था।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अक्षरा सिंह को दर्शक जरूर शो में देखना चाहते हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप फिर अलगाव की खबरों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। 

दिव्या अग्रवाल

मॉडल और एक्टर दिव्या अग्रवाल का नाम पिछले कुछ दिनों से ‘बिग बॉस ओटीटी’ के लिए चर्चा में था। आखिरकार इस पर मुहर लग गई है।

करण नाथ

फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ के एक्टर करण नाथ को बॉलीवुड में वह पहचान नहीं मिल पाई। अब वह डिजिटल माध्यम पर ग्रैंड एंट्री करने वाले हैं।

उर्फी जावेद

‘बेपनाह’ फेम उर्फी जावेद के नाम पर भी कयास लगाए जा रहे थे। वह इस बार शो में दिखेंगी। उर्फी हाल ही में ऑल्ट बालाजी के ‘पंच बीट 2’ में नजर आए थीं।

प्रतीक सहजपाल

कई रियलिटी शोज में हिस्सा ले चुके प्रतीक सहजपाल इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नजर आएंगे। पिछले साल प्रतीक उस समय चर्चा में आए थे जब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया ने ‘बिग बॉस 14’ में हिस्सा लिया था।

मनस्वी वशिष्ठ

‘इश्क में मर जावां 2’ फेम एक्टर मनस्वी वशिष्ठ अपनी पहचान में जुटे हुए हैं। एक्टिंग करने से पहले मनस्वी नौकरी करते थे। 

जीशान खान

‘कुमकुम भाग्य’ के अभिनेता जीशान खान हाल ही में विवादों में आए जब वह बाथरोब पहनकर मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गए। उन्होंने खुद कंफर्म किया है कि वह शो में हिस्सा ले रहे हैं। 

नेहा मलिक

मॉडल, एक्टर फैशन ब्लॉगर नेहा मलिक की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। देखना होगा कि उन्हें यहां इसका कितना फायदा मिलता है। 

पवित्रा लक्ष्मी

मॉडल और एक्टर पवित्रा लक्ष्मी ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है।