Sunday , September 29 2024

गोसाईगंज व मोहनलालगंज के इन प्रॉपर्टी डीलरों की गिराई जाएगी टाउनशिप

लखीमपुर जिले के कुंभी ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने पंचायत सहायक भर्ती रद्द करने या उनके मानदेय के लिए अलग से व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर ब्लॉक परिसर में धरना दिया।कुंभी ब्लॉक के तमाम ग्राम प्रधान ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और अपनी आवाज बुलंद की। उसके बाद ब्लॉक परिसर में ही धरना शुरू कर दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि ग्राम पंचायतों में होने वाली पंचायत सहायक की भर्ती रद्द की जाए या उन्हें मानदेय देने के लिए कोई अलग फंड बनाया जाए। ग्राम विकास निधि से उनका भुगतान न कराया जाए। प्रधानों का कहना है कि वैसे भी जो निधि ग्राम विकास के लिए आती है वह पर्याप्त नहीं होती। अगर पंचायत सहायक की नियुक्ति की जाती है तो ग्राम निधि से मानदेय न दिलाया जाए या उनकी नियुक्ति रद्द की जाए। इस मौके पर प्रधान राजेश गिरि, राम सिंह वर्मा, रमाकांत, बाल गोविंद, सर्वेश कुमार, चंद्रभाल, पिंकू वर्मा, सुशील कुमार, सुहेल अहमद, रामनरेश, मनोज कुमार समेत तमाम प्रधानों ने अनीता देवी, कन्या वती, रिंकी देवी, रामदेवी, संध्या देवी, पुष्पा देवी, मनीषा देवी, शशि कला के हस्ताक्षर युक्त पत्र ज्ञापन सौंपा।

हरदोई में 413 पंचायत सहायक का छिनेगा ओहदा

पंचायत सहायकों की भर्ती कर ग्राम पंचायतों में रोजगार उपलब्ध करवाने की कवायद पर उंगलियां उठने लगी हैं। पहले सीएचसी संचालकों ने भर्ती में तरजीह देने के वादे की वादा खिलाफी का आरोप लगा कर भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए। अब ऑपरेशन कायाकल्प के क्रियान्वयन के बाद ग्राम पंचायतों में पहले से ही रखे पंचायत सहायक/ कम्प्यूटर ऑपरेटर्स ने उनको पहले रखने और अब हटा कर नई भर्ती करने के सवाल सरकार पर दागे हैं। हरदोई में लगभग दो वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 413 ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों की मरम्मत, सुदृणीकरण कार्य करवाया गया था। दो चरण में बनाए गए पंचायत सचिवालयों में ग्राम पंचायतों ने एक-एक कम्प्यूटर ऑपरेटर/ पंचायत सहायक की नियुक्ति भी की थी।पंचायती राज अधिनियम के तहत नियुक्त किए गए कम्प्यूटर ऑपरेटर/ पंचायत सहायकों को प्रति माह तीन हजार की दर से छह माह का मानदेय भी दिया गया था। पर अब उनकी सेवाओं पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। नए सिरे से होने वाली पंचायत सहायकों की भर्ती ने चार सैंकड़ा से अधिक युवाओं में सिहरन पैदा कर दी है। पूर्ण रूप से दिव्यांग व बतौर पंचायत सहायक टोंडरपुर ब्लॉक की सैदपुर ग्राम पंचायत के पंचायत घर में में अपनी सेवाएं दे रहे विशाल गौरव ने कहा नई व्यवस्था में उनकी ग्राम पंचायत पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है।