Saturday , May 18 2024

आलिया भट्ट को KISS करते दिखे रणबीर कपूर, अनदेखी तस्वीर में खुलेआम जता रहे प्यार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चा लंबे समय से चल रही है। दोनों की जोड़ी को फैंस पसंद करते हैं। आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर कई बार इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार किया है। वहीं रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ भी आलिया की अच्छी बॉन्डिंग है। अब आलिया और रणबीर की एक नई तस्वीर सामने आई है जिसमें रणबीर उन्हें किस कर रहे हैं।

तस्वीर पर टिकी निगाहें

आलिया भट्ट की स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। आलिया अपने घर पर एक दीवार के सामने पोज दे रही हैं। तस्वीर सामने आने के बाद उनके लुक्स  की तारीफ तो हो ही रही है, वहीं कुछ फैंस की नजर दीवार पर टंगी तस्वीर पर पड़ी। आलिया के पीछे दो तस्वीरें फ्रेंम करके रखी हुई हैं। एक एब्सट्रैक्ट आर्ट पेटिंग है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह रणबीर के साथ हैं। 

तीन साल से कर रहे डेट

रणबीर और आलिया तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसी खबरें थीं कि वे पिछले साल ही शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना काल की वजह से इसे टाल दिया।