Friday , May 17 2024

US सेना ने 3 चिनूक हेलीकाप्टर की मदद से काबुल एयरपोर्ट तक पहुंचाए 169 अमेरिकी

अमेरिकी सेना की वापसी और तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान अराजकता में डूब गया है। सभी देश वहां से अपने अपने नागरिकों को निकालने में जुटे हुए हैं। इस बीच अमेरिकी सेना ने 169 अमेरिकियों को काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाने के लिए तीन सीएच-47 “चिनूक” हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया। फॉक्स न्यूज के रिपोर्टर लुकास टॉमलिंसन ने ट्वीट कर ये जानकारी दी।

इससे पहले शुक्रवार को, विदेश विभाग और पेंटागन दोनों के अमेरिकी अधिकारियों ने दिन में पहले हेलीकॉप्टर मिशन की पुष्टि करने से इनकार कर दिया था, जिसमें बताया गया था कि लगभग 100 लोगों को अफ़ग़ानिस्तान से एयरलिफ्ट किया गया था। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिकी अभियान मुख्य रूप से हवाईअड्डे की सीमा के भीतर ही जारी है।गौरतलब है कि अफगानिस्तान पर 20 साल के बाद एक बार फिर तालिबान का कब्जा हो गया है।

उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा जमा लिया है। टोलो न्यूज के मुताबिक, यहां सत्ता हस्तांतरण की प्रकिया भी पूरी हो गई है। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान को सत्ता सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, नई अंतरिम सरकार के अंतरिम प्रमुख के रूप में अली अहमद जलाली का नाम सबसे आगे चल रहा है। राष्ट्रपति गनी ने देश छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि गनी ताजिकिस्तान जा रहे हैं।