Wednesday , May 8 2024

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए 2017 का उत्तराखंड दौरा हुआ था लकी साबित, क्या 2022 में दोहराएंगे इतिहास ‌?

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 2017 में हरिद्वार दौरा पार्टी के लिए हरिद्वार की राजनीति में ऐतिहासिक रहा था। क्योंकि भाजपा हरिद्वार में से आठ विधानसभा सीटें जीतने में कामयाब हुई थी। जबकि 2012 के चुनाव में भाजपा को मात्र तीन ही सीटें मिली थी। 2017 के चुनाव से पहले उस वक्त केंद्रीय मंत्री रहते हुए जेपी नड्डा को हरिद्वार में निकाली ई परिवर्तन यात्रा का प्रभारी नियुक्त किया गया था। उस वक्त चुनाव से पहले वह हरिद्वार पहुंचे थे और कार्यकर्ताओं में जोश भर गए थे।

2017 में जेपी नड्डा का हरिद्वार दौरा भाजपा के लिए लक्की साबित हुआ था। परिवर्तन यात्राओं के अंतर्गत हरिद्वार जनपद के वे प्रभारी बनाए गए थे। उस समय जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा था और उनका दौरा भारतीय जनता पार्टी के लिए इतना असरदार साबित हुआ था कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और हरिद्वार में 8 सीट भाजपा जीतने में कामयाब हो गई।

कई नेताओं से करीबे रिश्ते: नड्डा के उत्तराखंड के नेताओं से बहुत करीबी रिश्ते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते वे और भी ज्यादा लोकप्रिय हैं। हरिद्वार के कई लोग सीधा नड्डा के संपर्क में है।   

जनता के साथ संवाद करें:जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रवास कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद करने को कहा। इसके लिए प्रदेश पदाधिकारी जिले में प्रवास करें। जिले के मंडल व मंडल लके शक्ति केंद्रों में प्रवास कार्यक्रम बनाए। कहा कि जनता से संवाद में हमारे पास कार्यों की तथ्यपरक जानकारी हो। कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के नेता चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने का काम करे। कार्यकर्ता किसी भी सूरत में नाराज नहीं होना चाहिए। 

भाजपाइयों को नसीहत दी: नड्डा ने भाजपा नेताओं को कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करने के साथ ही और अच्छा काम कैसे करें, इसे लेकर मार्गदर्शन किया। पदाधिकारियों को शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर संवाद व प्रवास कार्यक्रम करने पर जोर दिया।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनने के साथ ही कहा कि सरकार जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कोविड कॉल को देखते हुए पर्यटन गतिविधियों के ठप होने के मद्देनजर विभिन्न व्यावसायियों से जुड़े लोग, स्वास्थ्य कर्मी  के लिए आर्थिक पैकेज घोषित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।