Sunday , September 29 2024

सीतापुर में कबाड़ी की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध बनी वजह

सीतापुर में शुक्रवार देर रात घर लौट रहे कबाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। वारदात का कारण अवैध संबंध हैं। घटना महोली कोतवाली क्षेत्र के नियाजपुर-अल्लीपुर मार्ग पर हुई है।

महोली कोतवाली क्षेत्र का मस्जिद बाजार निवासी 45 वर्षीय मोइद्दीन शुक्रवार देर रात साइकिल से घर लौट रहा था। बताते हैं कि पेशे से कबाड़ी मोइद्दीन इलाके के नियाजपुर-अल्लीपुर मार्ग पर गांव जाने वाले मोड़ के करीब पहुंचा। इसी दौरान उसे घेरकर गोली मारकर दी। फायर की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े, इसी के बाद पुलिस को घटना का पता चला।

मौके पर एसपी आरपी सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचकर हाल जाना। छानबीन के बीच हमलावर की पहचान हुई। एसपी आरपी सिंह का कहना है कि अवैध संबंधों के कारण मोइद्दीन की हत्या की गई है। इस मामले में गांव के ही तसलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य पहलुओं पर पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है